स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी उपस्थित थे

स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में आज आयोजित ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023’ में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी उपस्थित थे।

इस दौरान श्रीमती मुर्मू ने स्मार्ट सिटी से जुड़े हुए विभिन्न श्रेणियों के 66 पुरस्कार भी प्रदान किए। इसी क्रम में मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ये पुरस्कार ग्रहण किया। वहीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने नेशनल स्मार्ट सिटी अवॉर्ड में प्रथम पुरस्कार से इंदौर शहर को सम्मानित किया। इंदौर को सेनिटेशन, अर्बन एनवायरनमेंट और वाटर कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार मिला।