शेयर मार्किट में अडाणी गु्रप के 10 शेयरों में आई गिरावट

फ्लैगशिप कंपनी एंटरप्राइजेज का शेयर 7 प्रतिशत से ज्यादा टूटा, सेंसेक्स 450 अंक नीचे, निफ्टी भी करीब 140 अंक गिरा

शेयर मार्किट में अडाणी गु्रप के 10 शेयरों में आई गिरावट

मुंबई- आज यानी बुधवार (22 फरवरी 23) को शेयर बाजार में कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते गिरावट देखी गई है। सेंसेक्स करीब 450 अंक टूटकर 60,200 के करीब ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी करीब 140 अंक नीचे है। ये 17,700 के करीब कारोबार कर रहा है। बाजार की बिकवाली में बैंकिंग और आईटी स्टॉक्स सबसे आगे हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट है। निफ्टी के टॉप लूजर में अडाणी एंटरप्राइजेज है। ये 7 प्रतिशत से ज्यादा टूटा है। अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में गिरावट है। अडाणी पावर, ट्रांसमिशन, ग्रीन एनर्जी, टोटल गैस, और विल्मर में 5-5 प्रतिशत की गिरावट है। एनडीटीवी भी 4 प्रतिशत नीचे हैं। वहीं ग्रुप के सीमेंट स्टॉक एसीसी में 1.5 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट में 2 प्रतिशत की गिरावट है। अडाणी पोर्ट्स का शेयर भी करीब 2 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है।

100 बिलियन डॉलर से नीचे पहुंचा ग्रप का मार्केट कैप

शेयरों में लगातार गिरावट के चलते अडाणी ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन गिरकर 100 बिलियन डॉलर से भी नीचे पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रुप की 10 कंपनियों का मार्केट कैप मंगलवार को गिरकर 8,20,915 करोड़ रुपए रह गया है। इतना ही नहीं फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, गौतम अडाणी की नेटवर्थ सिर्फ 46.7 बिलियन डॉलर रह गई है। अडाणी को बीते 24 घंटे में 2.9 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। अब वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

अमेरिकी बाजार में भी गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। बाजार यूएस फेड की एक और बार ब्?याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को लेकर अलर्ट है। डाउ जोन्स में 697 अंक या 2.06त्न गिरावट रही और यह 33,129 के लेवल पर बंद हुआ। स्&क्क 500 इंडेक्?81.75 अंक या 2त्न टूटकर 3,997 के लेवल पर बंद हुआ। नैस्डेक में 294 अंकों या 2.5त्न की कमजोरी आई। यह 11,492 के लेवल पर बंद हुआ।

मंगलवार को 18 अंक नीचे बंद हुआ

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, यानी मंगलवार (21 फरवरी 23) को भी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 18 अंक गिरकर 60,672 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 17 अंकों की गिरावट रही। यह 17,826 के स्तर पर बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन मार्केट में यह गिरावट आई थी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयरों में गिरावट और 13 में तेजी रही।