विदेश भेजने की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

शिकायतकर्ता अमर सिंह निवासी गाँव डेरा सलेमपुर ने 28 मई 2022 को थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 14 मई 2021 से 16 मार्च 2022 के दौरान आरोपी जसवन्त सिंह ने विदेश भेजने के मामले मेंं उससे एक बड़ी रकम हड़पने बारे धोखाधड़ी करने का अपराधिक कार्य किया है।

विदेश भेजने की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

बराड़ा- थाना बराड़ा में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में 17 जनवरी 2023 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी जसवन्त सिंह निवासी गाँव लोगेवाला जिला जालन्धर को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता अमर सिंह निवासी गाँव डेरा सलेमपुर ने 28 मई 2022 को थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 14 मई  2021 से 16 मार्च 2022 के दौरान आरोपी जसवन्त सिंह ने विदेश भेजने के मामले मेंं उससे एक बड़ी रकम हड़पने बारे धोखाधड़ी करने का अपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

-----

image source : google