व्यापारी हो या कर्मचारी, मजदूर हो या किसान सब है भाजपा से परेशान-चोपड़ा

कुश्ती संघ के पदाधिकारियों पर भी आरोप लग रहे हैं और आरोप भी ऐसे खिलाड़ी लगा रहे हैं जिन्होंने देश का परचम दुनिया में फहराया है। वर्तमान सरकार तो ऐसे लोगों को भी बचाने में जुटी है जिन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आरोप लगा रहे हैं। पूरे प्रदेश के हालात हर मोर्चे पर खराब होते जा रहे हैं चाहे वह कोई भी फील्ड क्यों ना हो।

व्यापारी हो या कर्मचारी, मजदूर हो या किसान सब है भाजपा से परेशान-चोपड़ा
यमुनानगर-कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पवन चोपड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया वर्तमान सरकार किसानों का लगातार शोषण कर रही है और ऐसे कानून बना रही है जिससे किसान की आर्थिक दशा खराब हो रही है। पूर्व में भी किसानों के हितों की अनदेखी करते हुए केंद्र सरकार द्वारा जो तीन काले कानून बनाए गए थे उन्हें भी सरकार को कांग्रेस के दबाव में वापस लेना पड़ा था और अब गन्ने के भाव में केवल ₹10 की वृद्धि करके किसानों का अपमान करने का काम किया। पवन चोपड़ा ने कहा कि नारी की सुरक्षा भी इस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सरकार में दांव पर लगी है। चाहे खिलाड़ी हो या फिर कामकाजी महिला कोई भी अपने स्थान पर भी सुरक्षित नहीं है।
कुश्ती संघ के पदाधिकारियों पर भी आरोप लग रहे हैं और आरोप भी ऐसे खिलाड़ी लगा रहे हैं जिन्होंने देश का परचम दुनिया में फहराया है। वर्तमान सरकार तो ऐसे लोगों को भी बचाने में जुटी है जिन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आरोप लगा रहे हैं। पूरे प्रदेश के हालात हर मोर्चे पर खराब होते जा रहे हैं चाहे वह कोई भी फील्ड क्यों ना हो। वर्तमान में तो व्यापारी हो या कर्मचारी, मजदूर हो या किसान सब है इस सरकार से परेशान। सभी वर्ग अपनी मांगों को लेकर इस सरकार से दुखी हो सड़कों पर उतर रहे हैं और विरोध स्वरूप आए दिन प्रदर्शन और धरने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गूंगी बहरी सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है इसलिए अब जनता ने मन बना लिया है की वर्तमान सरकार को जड़ से उखाड़ देंगे और कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे ताकि आम आदमी को हर प्रकार की सुविधा राज्य में मिल सके।
उन्होंने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है उसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। वह खुद भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और इस दौरान लाखों की संख्या में युवा इस यात्रा में अपने प्रिय नेता राहुल गांधी के साथ यात्रा में जुड़े। हर किसी से उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और देश के अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस के साथ जुड़ने की अपील की। चोपड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे वह केंद्र में है या फिर राज्य में जनता को दुख देने का ही काम कर रहे हैं। अब तो सरकार ने खुद ही साबित कर दिया है कि वह किसान विरोधी है क्योंकि किसी भी मोर्चे पर किसान को यह सरकार संतुष्ट नहीं कर सके। दशहरे प्रति किलो गन्ने का रेट इन्होंने किसानों का मजाक उड़ाने का काम किया है जो कि किसान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।