भारत जोड़ो यात्रा निश्चित ही देश की राजनीति में परिवर्तन का इतिहास रचेगी-सोनू राणा

सोनू राणा ने कहा कि देश भर में भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व जन समर्थन मिल रहा है इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी को एक जन नायक के रूप में अभूतपूर्व जन समर्थन मिल रहा हैं। यात्रा में मिल रहे अपार जन समर्थन के कारण भारतीय जनता पार्टी में हड़कम्प मचा हैं।

भारत जोड़ो यात्रा निश्चित ही देश की राजनीति में परिवर्तन का इतिहास रचेगी-सोनू राणा

अंबाला- कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुलाना प्रभारी व कष्ट निवारण समिति जिला अंबाला के चेयरमैन रहे सोनू राणा ने जारी प्रेस ब्यान करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा निश्चित ही देश की राजनीति में परिवर्तन का इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश को तोड़ने की बात करती है जब कि कांग्रेस देश को जोड़ने की बात करती है।

हरियाणा राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए उत्साहित और प्रतीक्षा रत है। सोनू राणा ने कहा कि  देश भर में भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व जन समर्थन मिल रहा है इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी को एक जन नायक के रूप में अभूतपूर्व जन समर्थन मिल रहा हैं। यात्रा में मिल रहे अपार जन समर्थन के कारण भारतीय जनता पार्टी में हड़कम्प मचा हैं।

उन्होंने कहा कि  यात्रा सात जनबरी  को दोपहर मे करनाल पहुंचेगी। 6 जनबरी को पानीपत मे आयोजित ऐतिहासिक रैली इतिहास रचेगी। सोनू राणा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का अंबाला पहुंचने पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा की टीम जोरदार स्वागत करेगी ओर यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चलेगी।