ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की शिरकत

डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा में भी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग हो रहा है।

ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की शिरकत

चंडीगढ़- ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की शिरकत। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के कई मॉडल का जायजा लिया।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा यह उत्तर भारत का पहला ग्रीन मोबिलिटी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एक्सपो है। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि तमाम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की प्रदर्शनी हुई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर चलने वाहनों की तुलना में ई-व्हीकल्स बहुत सस्ते पड़ेंगे। देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनी है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा में भी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग हो रहा है। उन्होने कहा कि गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी इस तरह के एक्सपो लगाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकारी स्तर पर भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के रिसर्च के लिए सरकार मद्द कर रही हैं। उन्होंने कहा कि  ई-व्हीकल्स रजिस्ट्रेशन और खरीद में भी छूट मिलेगी।