रोटावेटर में फंस जाने से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

4 दिन पहले जिस घर में बेटे के ब्लॉक समिति चेयरमैन बनने पर खुशियां मनाई जा रही थी और क्षेत्र के लोग पिता को बेटे के चेयरमैन बनने पर बधाइयां दे रहे थे। आज उसी घर में पिता की अचानक दर्दनाक मौत से खुशियां मातम में बदल गई है।

रोटावेटर में फंस जाने से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

रादौर- 4 दिन पहले जिस घर में बेटे के ब्लॉक समिति चेयरमैन बनने पर खुशियां मनाई जा रही थी और क्षेत्र के लोग पिता को बेटे के चेयरमैन बनने पर बधाइयां दे रहे थे। आज उसी घर में पिता की अचानक दर्दनाक मौत से खुशियां मातम में बदल गई है। गांव राझेडी निवासी सुंदर लाल कांबोज (58) की वीरवार को खेत में ट्रैक्टर से रूटावेटर चलाते समय अचानक रोटावेटर में फंस जाने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुंदरलाल कांबोज का बेटा विपिन कांबोज 30 जनवरी को ही ब्लॉक समिति रादौर का चेयरमैन चुना गया था। ऐसे में बेटे के चेयरमैन बनने पर घर व गांव में लोग खुशियां मना रहे थे। लेकिन वीरवार को अचानक चेयरमैन ब्लॉक समिति विपिन कांबोज के पिता सुंदरलाल की दर्दनाक मौत से खुशियां अचानक गम में बदल गई है।

सुंदरलाल की मौत से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 4 दिन पहले जिस गांव में उनके गांव का चेयरमैन बनने पर लोग खुशियां मनाने में व्यस्त थे, आज वहीं ग्रामीण सुंदरलाल की अचानक मौत से सदमे में है। वीरवार को ब्लॉक समिति के नवनिर्वाचित चेयरमैन विपिन कांबोज के पिता का अंतिम संस्कार गांव राझेडी के श्मशान घाट में किया गया। उनके निधन पर भाजपा की ओर से पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, पूर्व चेयरमैन डॉ. ऋषिपाल सैनी, मंडल प्रधान हैप्पी खेडी, पूर्व चेयरमैन शशि दुरेजा, सुशील बत्रा, भगवतदयाल कटारिया, पम्मी खेडकी, जगदीश मेहता जठलाना, विनोद सिंगला, पृथ्वी सिंह भागुमाजरा, मंजीत सिंह पंजेटा, मुकेश अरोड़ा मक्की, सतीश सैनी, संदीप सैनी, अशोक गुंबर, चरण सिंह टोपरा, सुरेंद्र टोपरा आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है। वहीं रोटरी क्लब रादौर, इनरव्हील क्लब, सिटी पार्क एसोसिएशन, वेलफेयर एसोसिएशन, युवा कांबोज सभा रादौर, सैनी सभा रादौर, जाट सभा रादौर, प्रेस क्लब रादौर की ओर से गहरा शोक प्रकट किया गया है।