नक्सली पुलिस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई इस मुठभेड़ में महिला माओवादी का शव मिला

नक्सली पुलिस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली पुलिस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि थानो छोटेबेटया के क्षेत्र के जंगल में माओवादी की उपस्थिति की सूचना मिली थी इस पर कल सीमा सुरक्षा बल के जवान और जिला रिजर्व पुलिस की संयुक्त पार्टी नक्सली विरोधी अभियान के लिए आमातोला क्षेत्र में सर्चिंग हेतु रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि आज सुबह जब पार्टी वापस लौट रही थी मिनागुंडा के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई इस मुठभेड़ में महिला माओवादी का शव और 303 बोर रायफल बरामद किया गया। मारी गई महिला नक्सली का अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है।