यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने ‘सुप्रभात न्यूज’ पोर्टल के आफिस में न्यूज पोर्टल की समीक्षा

सुप्रभात’ न्यूज पोर्टल सभी प्रकार की खबरों को प्रमुखता से उठा रहा

यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने ‘सुप्रभात न्यूज’ पोर्टल के आफिस में न्यूज पोर्टल की समीक्षा

यमुनानगर : आज यमुनानगर ‘सुप्रभात न्यूज’ पोर्टल के आफिस में विधायक घनश्ययाम दास अरोड़ा ने शिरकत कर न्यूज पोर्टल की समीक्षा की। इस पर उन्होंने ने न्यूज पोर्टल के बारे में जानकारी ली और उस पर चल रही सभी प्रकार की न्यूज को देखा। इस पर अरोड़ा ने कहा कि सुप्रभात’ न्यूज पोर्टल सभी प्रकार की खबरों को प्रमुखता से उठा रहा है। चाहे वह हरियाणा के मुद्दे, या वे केंद्र सरकार के मुद्दे हों या सभी मुद्दों को प्रमुखता से आम जन तक पहुचा रहा है।

इस पर उन्होंने बातचीत के दौरान यमुनानगर के भी मुद्दों पर बातचीत की और उन्होंने कहा कि यमुनानगर के कुछ प्रमुख मुद्दे विधानसभा में रखे गए। जैसे की यमुनानगर से बाईपास तक के रोड को मुख्य लिंक रोड से जोडऩा ताकि शीघ्रता से वहां से अपने गणतव्य तक पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष रखा था जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए कहा कि इस पोजेक्ट को जल्द पूरा कर किया जाएगा। 

अरोड़ा ने कहा कि यमुनानगर के उद्योगों को और सुख सुविधा मिल सके ताकि उद्योगों को और विकास हो इस संबंध में उन्होंने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल जी से मिलकर बात की और उन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया कि यमुनानगर के उद्योगों के लिए किसी तरह के विकास की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि यमुनानगर के सौंदर्यकरण के लिए रोड चोड़ी करने के लिए और मुख्य मार्गों से लिंक रोड को जोडऩे के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर ‘सुप्रभात’ न्यूज की पूरी टीम वहां मौजूद रही।

उन्होंने टीम के कार्यों को देखते हुए सारी न्यूज पोर्टल टीम को बधाई दी और उन्होंने कहा की मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है इसका कत्र्तव्य है कि सभी प्रकार की खबरों को प्रमुखता से जन-जन तक पहुंचाए और अपने विधानसभा के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाए ताकि उसका पूर्ण रूप से समय पर समाधान हो सके।