उत्तर प्रदेश के औरैया जिले : मजदूर का शव लेकर जा रही एम्बुलेंस पलटी, चालक की मौत, दो घायल

पुलिस सूत्रों ने आज सुबह यहां यह जानकारी देते

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले : मजदूर का शव लेकर जा रही एम्बुलेंस पलटी, चालक की मौत, दो घायल

औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में गुरुवार को शिकोहाबाद से शव लेकर फतेहपुर जा रही एम्बुलेंस नेशनल हाईवे पर करमपुर गांव के निकट डिवाइडर से टकराकर पलटी गयी। इस दुर्घटना में एंबुलेंस चालक की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने आज सुबह यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक भट्टे पर काम करने वाले मजदूर सुरेंद्र निवासी फतेहपुर की बुधवार की शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिस पर भट्टे के मजदूरों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मजदूर की मृत्यु हो जाने पर भट्ठा संचालक ने मजदूर के शव को उसके घर फतेहपुर भेजे जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की और मजदूर की पुत्री कमला व एक अन्य साथी भोले के साथ फतेहपुर के लिए रवाना किया गया।

वह लोग शिकोहाबाद से गुरुवार की सुबह शव को एंबुलेंस द्वारा फतेहपुर ले जा रहे थे। जैसे ही एम्बुलेंस औरैया जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करमपुर के समीप पहुंची कि तभी चालक को झपकी आने से एम्बुलेंस अचानक डिवाइडर से टकरा गई।

जिससे उस पर सवार कमला पुत्री सुरेंद्र कुमार निवासी धनाजीपुर फतेहपुर, भोले पुत्र दुम्मा निवासी बलरामपुर फतेहपुर एवं चालक राजकुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी राज कॉलोनी आगरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों के माध्यम से उन्हें औरैया के 50 से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान राजकुमार निवासी आगरा की मौत हो गई, जबकि भोला तथा कमला को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने क्रेन से एंबुलेंस हटवाकर नेशनल हाईवे का यातायात शुरू कराया। सीओ एमपी सिंह ने बताया कि शव को दूसरे वाहन से फतेहपुर भेजा जा रहा है। हादसे में मृतक एंबुलेस के चालक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।