बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 31 जनवरी से 6 फरवरी तक

इच्छुक अधिकारी व कर्मचारी इस चयन स्पर्धा मे प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों को अपने विभाग से यह प्रमाण पत्र देना होगा कि वे अमुक विभाग या कार्यालय के अधिकारी अथवा कर्मचारी हैं तथा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने व वापिस आने का किराया संबंधित विभाग या खिलाडी द्वारा वहन किया जाएगा

बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 31 जनवरी से 6 फरवरी  तक

चंडीगढ़ - अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 31 जनवरी से 6 फरवरी 2023 तक गुजरात राज्य के गांधी नगर  में होगा।  इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले बैडमिन्टन खिलाडिय़ों का चयन आगामी 10 जनवरी 2023 को पंचकुला में किया जाएगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अधिकारी व कर्मचारी इस चयन स्पर्धा मे प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों को अपने विभाग से यह प्रमाण पत्र देना होगा कि वे अमुक विभाग या कार्यालय के अधिकारी अथवा कर्मचारी हैं तथा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने व वापिस आने का किराया संबंधित विभाग या खिलाडी द्वारा वहन किया जाएगा। इस चयन स्पर्धा मे भाग लेने वाले सिविल सेवा कर्मचारी टी.ए. व डी.ए. अपने विभाग से लेंगे।