भाकियु टिकैत के राजीव तेजली बने जगाधरी ब्लॉक प्रधान, बिट्टू सांगवान बने जिला महासचिव

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान अपनी टीम जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के साथ 20 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली कुच को लेकर न्यौता देने आज गांव तेजली पहुंचे।

भाकियु टिकैत के राजीव तेजली बने जगाधरी ब्लॉक प्रधान, बिट्टू सांगवान बने जिला महासचिव
यमुनानगर- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संगठन को जिला में एक महत्वपूर्ण मजबूती उस समय मिली जब जिला यमुनानगर के संघर्ष में सदा आगे रहने वाले महत्वपूर्ण गांव तेजली के सैकड़ों युवाओं के साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत (आराजनैतिक) के साथ जुड़कर यूनियन को मजबूत करने का बीड़ा उठाकर किसान मजदूर की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान अपनी टीम जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के साथ 20 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली कुच को लेकर  न्यौता देने आज गांव तेजली पहुंचे। किसान नेता राजीव तेजली को जगाधरी ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया वही बिटु सांगवान को जिला महासचिव बनाया।ओर जितेंद्र सांगवान को युवा अध्यक्ष जगाधरी,दीपक तेजली युवा सचिव जगाधरी,सचिन सांगवान युवा उपाध्यक्ष जगाधरी,प्रवीण कुमार युवा जिला सचिव जगाधरी बनाये गए।प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने सभी पदाधिकारियों को पटका डालकर सम्मानित किया। और कहा कि ईमानदारी और सच्चाई से किसानों के हितों की लड़ाई लड़े। और गांव तेजली में प्रदेश अध्यक्ष का  फुलमालाओ और पगड़ी के साथ सम्मान किया गया। इस मौके पर रतनमान ने कहा कि किसान एवं मजदूर के परिवार के लिए संघर्ष जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है और हम सब को उस समय खुशी मिलती है जब अच्छे परिवारों के लोग अपने किसान और मजदूर की चिंता करते हुए उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए सदा तैयार रहते हैं। 
आंदोलन के समय सयुक्त किसान मोर्चा के साथ फैसले जो पीछे सरकार द्वारा किए गए थे, आज तक भी उनको लागू नहीं किया गया। इसके लिए एक बड़े आंदोलन की तैयारी करे और देश में किसान मजदूर के अधिकारों की रक्षा के लिए 20मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान मे पहुंचे।यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति परिवार यह किसान संगठन का नहीं है बल्कि हम सब का सामूहिक कर्तव्य है कि हमें मजबूती से किसान और मजदूर के विरोधी लोगों से हर मोर्चे पर लड़ना होगा।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि किसानों के आंदोलन में गांव तेजली की हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रही है और यह हमारे लिए आज एक मजबूत अवसर है कि हम अब सब एक झंडे के नीचे बाबा टिकैत की नीतियों को लेकर किसानों के लिए संघर्ष करेंगे। जिस समय आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत के आंसू दिल्ली की सीमा पर निकले थे हमें याद है उसी रात को हम सब साथी वहां पर पहुंचे थे।और गांव तेजली की इस संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे ऐतिहासिक संघर्ष सदा याद रखे जाते हैं।ताकि आने वाली हमारी किसान और मजदूरों की पिढ़ियां अपने लिए संघर्ष करते हुए मजबूत रहें।आज मौके पर जयपाल चमरौडी,महिंद्र कांबोज चमरौडी, संदीप  संखेडा सुभाष शर्मा,जसबीर जैनपुर,श्याम सिंह मान प्रदेश संगठन सचिव, राहुल संधाए जिला युवा अध्यक्ष, सुभाष हरतोल दिलबाग ताहरपुर,एडवोकेट साहिब सिंह गुर्जर, राजेंद्र धीमान शहरी अध्यक्ष, नायब बटेड़ी,बिजेंद्र राणा गोलनी,पवन गोयल  जगतार रानीपुर, जसबीर अजीजपुर, सतीश  सांगवान, जसमेर सिह वा तेजली के सैकडो किसान मौजूद रहे।