भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा दिखे एक्शन में

चंडीगढ़ में विभिन्न मंत्रियों से मिलकर यमुनानगर विधानसभा की समस्याओं के समाधान पर की चर्चा

भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा दिखे एक्शन में

यमुना नगर - विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने निर्वाचन क्षेत्र यमुनानगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज चंडीगढ़ में उन्होंने हरियाणा सरकार के विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात की।

विधायक घनश्यामदास अरोड़ा सर्वप्रथम बिजली मंत्री रंजीत सिंह चौटाला से मिले और और थर्मल पावर प्लांट में चल रहे एजिटेशन को खत्म करने को लेकर बात की व शहर में बिजली व्यवस्था को ओर कैसे बढ़िया की जाए व बिजली कनेक्शन व स्पलाई से सम्बन्धित कई विषयों पर उनसे विस्तृत रूप से चर्चा कर उन्हें सभी विषयों से अवगत कराया विधायक घनश्यामदास अरोड़ा अर्बन लोकल बॉडीज मिनिस्टर कमल गुप्ता से मिले वह उन्हें प्रॉपर्टी आईडी, प्रोपर्टी टैक्स और रजिस्ट्री एनडीसी पोर्टल, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, अमृत योजना आदि विषयों को लेकर उनसे विस्तृत चर्चा की विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ट्रांसपोर्ट व खनन मंत्री मूलचंद शर्मा व कैबिनेट मंत्री बनवारीलाल से भी मिले और उनसे शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की।

विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्र यमुनानगर में लोगों की समस्याओं के समाधान करने के लिए वह सदा से प्रयास करते रहे हैं। आज इसी कड़ी के अंतर्गत उन्होंने चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात की। सभी मंत्रियों के साथ उन्की सकारात्मक चर्चा हुई और सभी मंत्रियों ने कहा कि वो उनके द्वारा बताई गए सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर देंगे भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता प्रॉपर्टी आईडी, प्रॉपर्टी टैक्स, एनडीसी पोर्टल आदि लोगों के रोजमर्रा के जरूरत के कार्य है यह कार्य समय पर लोगों के हो जाने चाहिए। भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य है कि तय समय सीमा में सभी कार्य पूरे किए जाएं।

भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों के काम करने के तरीके  को लेकर भी सम्बंधित मंत्रियों को अवगत कराया और कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि जनता के कार्य करते समय अगर कोई छोटी बड़ी दिक्कत पेश आती है, तो उन नागरिकों का सहयोग करते हुए उनकी दिक्कतों को दूर करने का प्रयास करें, भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने बताया कि अपने निर्वाचन क्षेत्र यमुनानगर की समस्याओं व विकास कार्यों को लेकर आगे भी वह विभिन्न मंत्रियों से लगातार सम्पर्क बनाए रखेंगे।