सीएम खट्टर ने कटारिया के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुख

श्री खट्टर ने श्री कटारिया के निवास स्थान पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बँधाया।

सीएम खट्टर ने कटारिया के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुख

चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री खट्टर ने श्री कटारिया के निवास स्थान पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बँधाया।

उन्होंने कहा, “रतन लाल कटारिया के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। उन्होंने समाज के हित और राज्य के लोगों की उन्नति के लिए हमेशा संसद में आवाज़ उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि श्री कटारिया(72) का आज सुबह यहां पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।