राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मजबूत और जीवंत शिक्षा प्रणाली पर जोर : मुर्मु

कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मजबूत और जीवंत शिक्षा प्रणाली पर जोर : मुर्मु

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मजबूत और जीवंत शिक्षा प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया गया है।

श्रीमती मुर्मु ने मंगलवार को यहां महान शिक्षाविद्, असाधारण शिक्षक और पूर्व राष्ट्रपति, डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती ‘शिक्षक दिवस’ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में देश भर के 75 शिक्षकों को उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करने के मौके पर यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति में एक मजबूत और जीवंत शिक्षा प्रणाली को विकसित करने पर जोर दिया गया है।