सिडनी में चर्च के पादरी को चाकू मारने के आरोप में पांच किशोर हिरासत में

ऑस्ट्रेलियाई समाचार मीडिया के अनुसार किशोरों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जायेगा

सिडनी में चर्च के पादरी को चाकू मारने के आरोप में पांच किशोर हिरासत में

कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने गत 15 अप्रैल को सिडनी के एक चर्च में पादरी को चाकू मारने की घटना की जांच के बाद 14-17 वर्ष की आयु के पांच किशोरों को हिरासत में लिया है। ऑस्ट्रेलियाई समाचार मीडिया के अनुसार किशोरों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जायेगा। ये आरोपी बुधवार को दक्षिण-पश्चिम सिडनी में एक बड़े संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान में गिरफ्तार किए गए सात किशोरों में से हैं।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि 16-17 साल की उम्र के दो किशोरों पर आतंकवादी कृत्य में शामिल होने या योजना बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन अन्य किशोरों और दो पुरुषों से पूछताछ की जा रही है, हालांकि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस के मुताबिक हाल ही में एक किशोर ने चर्च के पादरी पर अचानक चाकू से हमला किया, जिसमें वह लहूलुहान हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने किशोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।