कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू पार्टी से निष्कासित

सुशील रिंकू के आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू पार्टी से निष्कासित

जालंधर- पंजाब कांग्रेस कमेटी ने जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक सुशील रिकू को बुधवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि सुशील रिंकू के आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा है। आप पार्टी उन्हे जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

इस बीच आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ‘सी एम दी योगा क्लास’ का शुभारंभ करने फगवाड़ा आ रहे हैं। इसी दौरान वह जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा भी कर सकते हैं।