राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली में गैस सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया

खाना बनाते समय चूल्हे पर रखकर गर्म बर्तन को साड़ी के पल्लू या चुनरी से ना उठाएं।

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली में गैस सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली में गैस सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया

छछरौली- इंडेन दुर्गा गैस एजेंसी छछरौली की ओर से मंगलवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली में गैस सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर एजेंसी संचालक दिनेश मेहरा ने बताया कि ज्यादा लापरवाही के चलते सिलेंडर में आग लगने की घटनाएं होती हैं। गैस चूल्हे पर काम करने वाली महिलाओं को चाहिए की गैस सिलेंडर रसोई में हमेशा सीधा रखें। चूल्हा कभी भी जमीन पर रख कर खाना ना बनाएं।

खाना बनाते समय चूल्हे पर रखकर गर्म बर्तन को साड़ी के पल्लू या चुनरी से ना उठाएं। हमेशा सूती वस्त्र का प्रयोग करें गैस चूल्हा हमेशा सिलेंडर से 6 इंच ऊपर रखें। रात को सोते समय या बाहर जाने पर हमेशा गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद करें। प्रत्येक 5 साल बाद अपने चूल्हे का पाइप बदलें गैस की गंध आने पर बिजली का कोई स्विच ना छेड़े। तुरंत खिड़की दरवाजे खोल दे। तुरंत बाद अपने वितरक या 1906 पर कॉल करें। मौके पर दुर्गा गैस एजेंसी संचालक दिनेश नेहरा, प्रिंसिपल अश्वनी कुमार वालिया, धर्मवीर सिंह, एडवोकेट साहिल नेहरा, रेणु गर्ग, ऋतुराज, अनुराधा, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।