विवाद को लेकर पति ने आत्महत्या कर ली

बताया गया कि अरविंद का पहली पत्नी से तलाक हो गया था। उसकी दूसरी शादी ग्वालियर निवासी मंजू नामक महिला से हुई थी।

विवाद को लेकर पति ने आत्महत्या कर ली

भिण्ड  - मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर में एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के चलते अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि आर्यनगर निवासी अरविंद कुमार जैन (35) ने अपने कमरे में देर रात कल फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।

बताया गया कि अरविंद का पहली पत्नी से तलाक हो गया था। उसकी दूसरी शादी ग्वालियर निवासी मंजू नामक महिला से हुई थी। वह अरविंद पर ग्वालियर में साथ रहने का दबाव बना रही थी। जबकि अरविंद भिण्ड में ही रहना चाहता था। मंजू ने ग्वालियर महिला थाना में उसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके चलते अरविंद ने यह कदम उठाया। अरविंद ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।