आईपीएस अधिकारी करेंगी पंजाब के शिक्षा मंत्री से शादी

ज्योति इस समय मानसा में एसपी के पद पर हैं तैनात, लुधियाना में रहे चुकी हैं एडीसीपी

आईपीएस अधिकारी करेंगी पंजाब के शिक्षा मंत्री से शादी

चंडीगढ़- पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। हरजोत सिंह एक आईपीएस अधिकारी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं। ज्योति यादव उनके घर की दुल्हन बनने जा रही हैं। आईपीएस ज्योति इस समय मानसा में एसपी के पद पर तैनात हैं। पहले वो लुधियाना में एडीसीपी भी रह चुकी हैं। शादी समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों के आने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के शामिल होने की भी खूब चर्चा है।

ज्योति यादव हरजोत बैंस की दुल्हन बनने जा रही हैं। वह वर्तमान में मानसा की एसपी हैं। शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। शिक्षा मंत्री और आईपीएस की शादी की पंजाब में खासी चर्चा है।ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी हैं और वह इस समय मानसा में एसपी के पद पर तैनात हैं। ज्योति यादव का परिवार गुरुग्राम (हरियाणा) में रहता है। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस की शादी मार्च महीने में ही आनंदपुर साहिब में ज्योति यादव संग होगी। शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शादी में कई राजनीतिक हस्तियों के आने की संभावना जताई जा रही है। शादी समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ दिल्ली और पंजाब के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी आ सकते हैं।