जेजेपी ने दिल्ली में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां, 14 पदाधिकारी नियुक्त

इनके अलावा जेजेपी ने दिल्ली के युवा प्रकोष्ठ में भी कई पदाधिकारी बनाए है।

जेजेपी ने दिल्ली में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां, 14 पदाधिकारी नियुक्त

नई दिल्ली - जननायक जनता पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी को और अधिक सक्रिय करने के लिए एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी ने मशहूर सिंगर अमन गुप्ता उर्फ गिरिक अमन को दिल्ली प्रदेश महासचिव और दलबीर सिंह गांधी को प्रदेश सचिव बनाया है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता दिनेश डागर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सहरावत, युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज गोदारा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके नियुक्तियों की सूची जारी की है। 

 

इनके अलावा जेजेपी ने दिल्ली के युवा प्रकोष्ठ में भी कई पदाधिकारी बनाए है। इनमें ललित डबास, भूपेंद्र भरतपुर और अभिषेक सहरावत को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, विनीत मोर और प्रदीप सहरावत को युवा प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। इसी तरह दीपक दहिया, नितिन सैनी, जगविंदर कटारिया, मनीष कुमार और एडवोकेट आनंद युवा प्रदेश सचिव होंगे। रविंद्र कुमार को युवा प्रदेश सहसचिव के पद पर नियुक्त किया है। विकास दहिया को नजफगढ़ जिला का युवा जिला अध्यक्ष बनाया है।