ईरान, फ्रांस के राष्ट्रपतियों ने द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर चर्चा की

ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट के मुताबिक दोनों नेताओं ने डेढ़ घंटे फोन पर बातचीत की

ईरान, फ्रांस के राष्ट्रपतियों ने द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर चर्चा की

तेहरान : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों ने द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार के संदर्भ में चर्चा की है। ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट के मुताबिक दोनों नेताओं ने शनिवार को डेढ़ घंटे फोन पर बातचीत की। उन्होंने नवीनतम क्षेत्रीय विकास तथा ईरान और विश्व शक्तियों के बीच 2015 के परमाणु समझौते के पुनरुद्धार और ईरान पर प्रतिबंधों को हटाने के बारे में चर्चा की।

श्री रायसी ने ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप से बचने और देश की राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। परमाणु वार्ता की नवीनतम स्थिति के बारे में उन्होंने ईरान और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बीच सहयोग पर बल दिया। उन्होंने यूक्रेन में जारी संघर्ष के संदर्भ में दोहराया कि युद्ध का विरोध करना ईरान की पूर्ण नीति है और कूटनीति इस मुद्दे का सबसे अच्छा समाधान है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने अपने द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के लिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच निरंतर बातचीत का आह्वान है। उन्होंने परमाणु वार्ता को तब तक जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया जब तक कि इसका कोई परिणाम सामने न आ जाये। उन्होंने जोर दिया कि ईरान यूक्रेन के संकट के समाधान का हिस्सा है और इस मुद्दे पर उसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।