रणदीप हुड्डा ने हरियाणा में बाढ़ पीडि़तों को बांटे खाने के पैकेट

कहा, मानसून में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने देश का हाल बेहाल

रणदीप हुड्डा ने हरियाणा में बाढ़ पीडि़तों को बांटे खाने के पैकेट

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हरियाणा में बाढ़ पीडि़तों की मदद करते हुये उनके बीच खाने के पैकेट बांटे हैं।

मानसून में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने देश का हाल बेहाल हैं। बाढ़ के कारण कई लोगों को अपने घर छोडऩे पड़े हैं तो कई एक वक्त के खाने के लिए भी मोहताज हो गए हैं। बॉलीवुड स्टार्स संकट की घड़ी में पीडि़तों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी बीच रणदीप हुड्डा ने हरियाणा में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

बाढ़ के कारण हरियाणा में प्रभावित हुए लोगों को रणदीप हुड्डा ने खाने के पैकेट वितरित किए हैं। रणदीप हुड्डा के इस नेक काम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।