शाहबाद में हॉकी खिलाडिय़ों की अकैडमी के लिए होगा चयन ट्रायल

इस चयन ट्रायल के लिए खिलाडिय़ों की आयु सीमा 12 से 19 वर्ष तक होनी चाहिए,

शाहबाद में हॉकी खिलाडिय़ों की अकैडमी के लिए होगा चयन ट्रायल
कुरुक्षेत्र- जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत ने कहा कि विभाग द्वारा हॉकी स्टेडियम शाहबाद में संंचालित डे-बोर्डिंग हॉकी खेल अकैडमी को आवासीय खेल अकैडमी में परिवर्तित किया गया है। हॉकी स्टेडियम शाहबाद में 25 खिलाडिय़ों की अकैडमी के लिए चयन ट्रायल लिए जाने है। चयन प्रक्रिया के लिए 14 फरवरी 2023 को प्रात: 8 बजे से हॉकी स्टेडियम शाहबाद में ट्रायल लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस चयन ट्रायल के लिए  खिलाडिय़ों की आयु सीमा 12 से 19 वर्ष तक होनी चाहिए, चयन प्रक्रिया उक्त ट्रायल में खिलाडिय़ों का चयन फिटनैस व गेम्स टैस्ट के माध्यम से किया जाएगा। खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड की मूल व फोटा प्रति, जन्म प्रमाण पत्र की मूल व फोटो प्रति, पांचवी, आठवीं, दसवीं कक्षा के प्रमाण पत्र की मूल प्रति व फोटो प्रति, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, अपने-अपने शिक्षण संस्थान से संबंधित सत्यापित दस्तावेज की प्रति व तृतीय प्रमाण पत्र की प्रति साथ लेकर आनी होगी।