रानी दुर्गावती को नमन किया शिवराज ने

चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

रानी दुर्गावती को नमन किया शिवराज ने

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अदम्य शौर्य और साहस की प्रतिमूर्ति वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर आज उन्हें नमन किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सूत्रों ने ऐतिहासिक तथ्यों के हवाले से कहा कि रानी दुर्गवती का जन्म कालिंजर के राजा पृथ्वी सिंह चंदेल के परिवार में हुआ था। रानी दुर्गावती के राज्य का केंद्र जबलपुर था। उन्होंने अपने पति गौंड़ राजा दलपत शाह की असमय मृत्यु के बाद अपने पुत्र वीर नारायण के संरक्षक के रूप में स्वयं शासन किया था।