अमेरिका के आयोवा स्थित विद्यालय में गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल

इस घटना के बाद विद्यालय को तुरंत खाली करा लिया गया

अमेरिका के आयोवा स्थित विद्यालय में गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल

वाशिंगटन :  अमेरिका के आयोवा में एक उच्च विद्यालय में गुरुवार सुबह हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है।

गोलीबारी गुरुवार सुबह आयोवा के पेरी स्थित पेरी उच्च विद्यालय में हुई। इस घटना के बाद विद्यालय को तुरंत खाली करा लिया गया और विद्यालय के बाहर कई कानून प्रवर्तन कारें देखी गईं। घटना के बारे में अभी तक कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। इस सिलसिले में पुलिस शुक्रवार की सुबह मीडिया को जानकारी देगी।