दक्षिण कोरिया: अस्पताल में आग लगने से 14 लोग घायल
अग्निशमन अधिकारियों ने अस्पताल भवन के अंदर चार तलाशी अभियान चलाए
![दक्षिण कोरिया: अस्पताल में आग लगने से 14 लोग घायल](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202311/image_750x_655850a042615.jpg)
सियोल: दक्षिण कोरिया के गुमी में एक अस्पताल में आग लगने से चौदह लोग घायल हो गये है।योनहाप समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।एजेंसी ने बताया कि राजधानी सियोल से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में गुमी में एक छह मंजिला अस्पताल में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8:10 बजे आग लग गई।मरीजों सहित लगभग निकाले गए 90 लोगों में से चौदह लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हुई।अग्निशमन अधिकारियों ने अस्पताल भवन के अंदर चार तलाशी अभियान चलाए, लेकिन किसी और के हताहत होने की सूचना नहीं है। करीब एक घंटे बाद आग बुझाई गई।पुलिस और अग्निशमन अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।