हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की लड़ाई शुरू

भाजपा-जेजेपी सरकार पर प्रहार करते हुए

हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की लड़ाई शुरू

हरियाणा :  अगले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के सत्ता में आने का विश्वास व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि सत्ता परिवर्तन की लड़ाई शुरू हो चुकी है और तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत, जोश और जज्बे के साथ यह लड़ाई लडऩी है।

यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुड्डा ने कहा ,‘‘पार्टी के नए कार्यक्रम ‘घर-घर कांग्रेस’ के तहत कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और उसे बताएं कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार क्या-क्या कार्य करेगी। मेट्रो विस्तार के साथ-साथ रोजगार सृजन पर कांग्रेस का विशेष जोर रहेगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में ‘नंबर वन’ बना दिया है। अपने संबोधन में हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी।

उन्होंने भाजपा-जेजेपी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि ठेके वाली कच्ची नौकरियां के नाम पर पढ़े-लिखे युवाओं का शोषण किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस सरकार बनने पर सभी खाली पदों को पक्की भर्तियां होंगी।