राष्ट्रपति ने किया जय विलास पैलेस के संग्रहालय का अवलोकन

श्रीमती मुर्मू अपने अल्प प्रवास के दौरान इसी पैलेस में उनके सम्मान में आयोजित भोज में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति ने किया जय विलास पैलेस के संग्रहालय का अवलोकन

ग्वालियर - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान आज 'जय विलास पैलेस' के महाराजा जीवाजी राव सिंधिया संग्रहालय का अवलोकन किया।

इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके साथ उपस्थित रहे। उन्होंने यहां कुछ स्कूली बच्चों से भी मुलाकात करते हुए उनसे चर्चा की। श्रीमती मुर्मू लगभग 10 मिनट तक संग्रहालय का अवलोकन करतीं रहीं।

श्रीमती मुर्मू अपने अल्प प्रवास के दौरान इसी पैलेस में उनके सम्मान में आयोजित भोज में शामिल होंगी।

इसके पहले श्रीमती मुर्मू विशेष विमान से दिल्ली से यहां आईं। वे यहां स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (आईआईआईटीएम) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।