TMC ने शुभेंदु अधिकारी और चार अन्य भाजपा विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया

उन्होंने 2024-25 का राज्य बजट पेश होने के बाद बृहस्पतिवार को सत्तापक्ष के सदस्यों द्वारा राज्यगान गाए

TMC ने शुभेंदु अधिकारी और चार अन्य भाजपा विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया

पश्चिम बंगाल : विधानसभा में बृहस्पतिवार को टीएमसी के दो सदस्यों ने राज्यगान का कथित तौर पर अपमान करने के लिए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी समेत विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांचविधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। विधानसभाध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और वह उचित समय पर इस पर अपना फैसला सुनाएंगे।

कृषि एवं संसदीय कार्य मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय और टीएमसी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने पांच भाजपा विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया, जिसमें दावा किया गया कि

उन्होंने 2024-25 का राज्य बजट पेश होने के बाद बृहस्पतिवार को सत्तापक्ष के सदस्यों द्वारा राज्यगान गाए जाने के समय इसके और आसन के प्रति उपेक्षा प्रकट की गई। नोटिस में अधिकारी के अलावा भाजपा विधायकों अग्निमित्र पाल और मिहिर गोस्वामी का भी नाम है।