आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 05 नवंबर)

1556 - पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 05 नवंबर)

नयी दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
1556 - पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
1630 - स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1678 - जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
1811 - स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।
1854 - क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
1870 - महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का जन्म हुआ।
1914 - इंग्लैंड और फ्रांस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1920 - इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना।
1930 - अमेरिका के महान साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति बाबित्त के लिए साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1950 - ध्रुपद तथा खयाल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक फैयाज खां का निधन हुआ।
1951 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1976 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1985 - तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे ने 24 वर्ष तक शासन करने के बाद पद छोड़ा।
1995 - इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर हत्या।
1999 - वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन हुआ।
2001 - भारत तथा रूस ने अफगानिस्तान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
2002 - ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को माफी दी।
2006 - इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए फांसी की सज़ा सुनाई।
2008 - प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का निधन हुआ।
2011 - प्रख्यात संगीतकार, गायक, अभिनेता और फिल्म निर्देशन भूपेन हज़ारिका का निधन हुआ।
2013- भारत ने पहले मंगल अभियान की शुरुआत की और पहले ही प्रयास में देश का मंगलयान अपने मिशन में सफल हुआ।
2015 - ब्राजील के मिनस गेरैस प्रांत में एक लौह अयस्क टेलिंग बांध टूटने से आयी बाढ में और भूस्खलन से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और दो लापता हो गए।
2021 - ब्राज़ीलियाई गायिका मारिलिया मेंडोंका का विमान दुर्घटना में निधन।
2022 - अमेरिकी गायक-गीतकार, रैपर, डांसर और अभिनेता एरोन कार्टर का 34 साल की उम्र में निधन।