आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 21 नवंबर)

इतिहास में 21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 21 नवंबर)

नयी दिल्ली :  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1877-प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।
1906-चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
1921-प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
1941-गुजरात की पहली मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म।
1947-आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
1956-एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी।
1962-भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।
1963-केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।
1979-मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।
1986-मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने संविधान अंगीकार किया।
1999-चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान 'शेनझू' का प्रक्षेपण किया गया।
2001-संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
2002-मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2005-श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2006-भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
2007-पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
2008-प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8 प्रतिशत रहने की संभावना व्यक्त की।
2009-प्रसिद्ध शिक्षाविद्, हिंदी लेखक, साहित्यिक आलोचक और समाज सुधारक कल्याण मल लोढ़ा का निधन।
2021-प्रसिद्ध भारतीय पंजाबी गायिका गुरमीत बावा का निधन।