आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 23 नवंबर)

विश्व इतिहास में 23 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 23 नवंबर)

नयी दिल्ली:  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1705 : निकोलस रोवे का प्ले युलिसेस का लंदन में प्रीमियर किया गया।
1808: टूडेला की लड़ाई: फ्रेंच मार्शल लेंस ने स्पैनिश सेना को हराया।
1810: अंग्रेजी अभिनेत्री सारा बूथ ने अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत थिएटर रॉयल, कोवेन्ट गार्डन में की थी।
1848: महिला मेडिकल शैक्षिक सोसाइटी बोस्टन में स्थापित की गयी।
1857 : कोलिन कैंपबेल की अगुवाई में अंग्रेजों ने लखनऊ को क्रांतिकारियों के कब्जे से मुक्त कराया
1863: पहली बार रंगीन फोटो बनाने की प्रक्रिया के लिए पेटेंट दी गयी।
1876: पोर्फिरियो डीआज़ मेक्सिको के राष्ट्रपति बनाये गये।
1890: नीदरलैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत हुई।1890: इटली में पहली बार आम चुनाव हुआ।
1892: लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया। युद्ध में करीब 3000 लोग मारे गये।
1909: राइट बंधुओं ने विमानों के उत्पादन के लिए 10 लाख डॉलर की पूंजी से कंपनी की स्थापना की।
1926: आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म।
1927: ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया।
1936: फोटो पत्रकारिता में एक अलग पहचान रखने वाली पत्रिका लाइफ का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1937: देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुरातत्वविद् जगदीशचंद्र बसु का निधन।
1946: वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग में 6000 लोग मारे गए।
1967: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था।
1971: चीन यूएन की सुरक्षा परिषद का सदस्य बना।
1980: इटली में भूकंप के चलते 2600 लोग मारे गये।
1983: देश में पहली बार नयी दिल्ली में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
1984: लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग तीन घंटे तक धुएं से भरी सुरंग में फंसे रहे।
1990: बीसवीं सदी के सबसे महान लेखकों में शुमार रोल्‍ड डाल का निधन।
1992: आईबीएम ने साइमन, एक हैंडहेल्ड, टचस्क्रीन मोबाइल फोन और पीडीए की शुरुआत की, जिसे पहला स्मार्टफोन माना जाता है।
1996: इथियोपियाई एयरलाइंस के अदीस अबाबा से नौरोबी जा रहे बोइंग 767 विमान का अपहरण। ईंधन कम होने के कारण विमान हिंद महासागर में गिरा।
2005: एलेन जॉनसन सरलीफ ने लाइबेरियन आम चुनाव जीता, जिससे वह अफ्रीका में पहली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित महिला प्रमुख बनीं।
2001: इस्राइल के एक हेलीकाप्टर ने पश्चिमी तट में एक वाहन पर दो मिसाइल दागकर इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हमास के प्रमुख सदस्य महमूद अबु हनौद को मार गिराया।
2002: नाइजीरिया में होने वाली विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को वहां की बजाय लंदन में आयोजित करने का फैसला किया गया।
2009: फिलीपींस में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या की गयी।
2011: यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह ने 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा दिया।