आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 24 नवंबर)

विश्व इतिहास में 24 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 24 नवंबर)

नयी दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1675- सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का निधन हुआ।

1759 – इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।

1831 – ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री माइकल फेरेडे ने बिजली की खोज की।

1832 – दक्षिण कैरोलिना ने अधिसूचना का अध्यादेश पारित किया।

1859 - चार्ल्स डार्विन की ‘ऑन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’ का प्रकाशन।

1871 – राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन का आयोजन किया गया।

1874 : अमेरिका के खोजकर्ता जोसेफ फरवेल ग्लिडन ने वाणिज्यिक रूप से सफल कांटेदार तार का पेटेंट हासिल किया।

1877 – डिप्टी कमिश्नर बनने वाले पहले हिंदुस्तानी कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा का जन्म।

1899- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री का जन्म हुआ।

1903 – क्लाइड कोलमैन ने ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्टार्टर का पेटेंट कराया।

1904 – पहला सफल कैटरपिलर ट्रैक का निर्माण किया गया।

1914 – बेनिटो मुसोलिनी को इटालियन समाजवादी पार्टी से बाहर निकला गया।

1926 – प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति हुई।

1929- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा बिहार, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी का जन्म हुआ।

1944 – प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्‍म हुआ।

1955- इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर इयान बॉथम का जन्म हुआ।

1961 – विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्लूएफपी) को संयुक्त राष्ट्र के अस्थायी कार्यक्रम में शामिल किया गया।

1966 – कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।

1976 – पूर्वी तुर्की में ओलादिरन-मुरादी के भूकंप ने कम से कम 4,000 लोगों की जान ली।

1988 – एंटी डिफेक्शन कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।

1992- चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।

2001 : तुर्की (अब तुर्किये) की ग्रैंड नेशनल एसेम्बली ने देश के कानून में बदलाव करके महिलाओं को कानूनी तौर पर पुरुषों के बराबर ला खड़ा किया।

2003 – हिंदी फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगाने वाली उमा देवी खत्री का निधन हुआ।

2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुंचे।

2008 – इंग्लैंड के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने 1975 के बाद पहली बार आयकर दर बढ़ाने की योजना बनाई।

2012 – बांग्लादेश के ढाका के टाउटसर्ल पर अशुलिया जिले में एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 117 लोगों की मौत हो गई।

2018 : भारतीय महिला मुक्केबाजी की सुपरस्टार एम सी मेरीकॉम (48 किग्रा) ने दसवीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

2020 : भारत सरकार ने अली एक्सप्रेस, अलीपे कैशिअर, कैमकार्ड समेत 43 और चीनी मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगायी ।