वेरावल-बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मालीया हाटीना पर होगा शुरू
बान्द्रा से चलकर वेरावल को जाने वाली गाड़ी का समय क्रमशः 0537/0538 बजे रहेगा
![वेरावल-बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मालीया हाटीना पर होगा शुरू](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202310/image_750x_652a46338fea9.jpg)
भावनगर : पश्चिम रेलवे में गुजरात के भावनगर मंडल के मालीया हाटीना स्टेशन पर वेरावल-बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन का शनिवार से छह महिने के प्रायोगिक तौर पर ठहराव शुरू हो जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक माशूक अहमद के अनुसार रेल मंत्रालय के आदेशानुसार वेरावल-बान्द्रा दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन (19218/19217) का पश्चिम रेलवे, भावनगर मंडल के मालीया हाटीना स्टेशन पर 14 अक्टूबर शनिवार से छह महिने के प्रायोगिक तौर पर ठहराव शुरू हो जाएगा। सांसद जूनागढ़ (लोकसभा) राजेशभाई चुडासमा, मालीया हाटीना रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव का शुभारंभ करेंगे। इस ट्रेन का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है।
वेरावल से चलकर बान्द्रा को जाने वाली गाड़ी संख्या 19218 वेरावल-बान्द्रा दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का मालीया हाटीना रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय क्रमशः 1218/1219 बजे रहेगा। इसी प्रकार, बान्द्रा से चलकर वेरावल को जाने वाली गाड़ी संख्या 19217 बान्द्रा-वेरावल दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का मालीया हाटीना रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय क्रमशः 0537/0538 बजे रहेगा।