अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आज

प्रतियोगिताओं में महिलाओं के आयुवर्गों (18 वर्ष से नीचे व उपर वर्ग) में जूडो खेल का आयोजन मिनि खेल स्टेडियम भेरियां, पिहोवा में करवाया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आज

कुरुक्षेत्र - जिला खेल अधिकारी अमरजीत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 21 मार्च 2023 को दोपहर 3 बजे महिला खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं के आयुवर्गों (18 वर्ष से नीचे व उपर वर्ग) में जूडो खेल का आयोजन मिनि खेल स्टेडियम भेरियां, पिहोवा में करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स, बास्केट बॉल, खो-खो व एथलैटिक्स खेल में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर रेस, लंबी कूद, शॉट-पूट व 2 किलोमीटर रेस वॉक का आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में करवाया जाएगा। महिला खिलाडिय़ों के लिए इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमश: 1 हजार, 700 व 500 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। महिलाओं की इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं आयु प्रमाण पत्र के साथ 21 मार्च 2023 को द्रोणाचार्य स्टेडियम में रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें।