यादव आज तीन राज्यों में करेंगे चुनाव प्रचार

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह बिहार के गया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे

यादव आज तीन राज्यों में करेंगे चुनाव प्रचार

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह बिहार के गया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।दोपहर लगभग डेढ़ बजे उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में रोड शो करेंगे।

शाम को मुख्यमंत्री झारखंड के लोकसभा क्षेत्र गोड्डा पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम सात बजे वे देवघर में बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।