मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में 52 वी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया

मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में 52 वी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में 52 वी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

रादौर- शहर के मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में 52 वी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को लड़कों की 200 मीटर दौड़ व लड़कियों की 800 मीटर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कॉलेज के डीपी डॉ. महेंद्र सिंह आलमपुर की देखरेख में आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिता में लड़को की 200 मीटर दौड़ में अनुज पहले, सुमित दूसरे व साहिल खान तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की लड़कियों की 800 मीटर प्रतियोगिता में हिमांशी पहले, पायल दूसरे व हरप्रीत तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। डीपी डॉ. महेंद्र सिंह आलमपुर ने बताया कि प्रतियोगिता में गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक, लंबी व ऊंची कूद, साइकिल रेस, रस्साकस्सी के मुकाबले होगें। लड़के व लड़कियों में प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को बेस्ट एथलीट के अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। विजेताओं को स्वर्ण, कांस्य व रजत पदकों से सम्मानित किया जायेगा। वहीं उन्हे प्रमाणपत्र भी दिये जायेगें। वहीं उन्हे प्रमाणपत्र भी दिये जायेगें। उन्होने बताया कि युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। जिससे वे मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत हो सके। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों से हम देश, क्षेत्र व अपने माता पिता का नाम रोशन कर सकते है।