कानून बनाने से ही होगा भ्रष्टाचार का खात्मा - नरेंद्र अरोड़ा

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका

कानून बनाने से ही होगा भ्रष्टाचार का खात्मा - नरेंद्र अरोड़ा
करनाल । एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया रजिस्टर्ड द्वारा भारत सरकार की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक मे भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए सख्त कानून बनाए जाने के विषय पर विशेष चर्चा की गयी । इस अवसर पर नरेंदर अरोड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार देश की अर्थव्यवस्था को अपाहिज कर रहा है। भ्रष्टाचार देश की जड़ों को खोखला कर रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी देश के दुश्मन हैं और उन पर लगाम लगाना अति आवश्यक है  और ये तभी हो सकता है जब भ्रष्टाचार पर सख्त  कानून बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज़ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एंव राज्य सरकारें भ्रष्टाचार रोकथाम पर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।
सेंट्रल विजिलेंस कमीशन एंव अन्य संबंधित डिपार्टमेंट भी अपना कार्य कुशलता से कर रहे हैं लेकिन भ्रष्टाचार पर सख्त कानून ही इन सब में मुख्य भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए आमजन का जागरुकता होना अति आवश्यक है और इस विशेष कार्य मे एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया पिछले पांच वर्षो से मुख्य भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दोषी को नहीं बक्शा जाना चाहिए चाहे वो रिश्वत लेने वाला हो या देने वाला । उन्होंने कहा कि स्कूलों कालेजों के पाठ्यक्रम मे भ्रष्टाचार गंभीर अपराध विषय पढ़ाया जाना चाहिए। नरेंद्र अरोड़ा ने विशेष रूप से कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया शिक्षण संस्थानों मे भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर सेमिनार आयोजित कर एंव हस्ताक्षर अभियान एंव शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्घ जागरूक कर रहा हैं, इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय मुख्य निदेशक विशाल काठ , राष्ट्रीय निदेशक गगनदीप मल्होत्रा आदि उपस्थित रहें।