डोर-टू-डोर कर्मचारी की छटनी पर भडक़े सफाई कर्मचारी, नपा कार्यालय परिसर में धरना देकर किया प्रदर्शन

कर्मचारियों की छटनी को लेकर डोर-टू-डोर कर्मचारियों ने नगरपालिका परिसर में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। और कर्मचारियों को सुचारू रूप से काम पर रखने की मांग की।

डोर-टू-डोर कर्मचारी की छटनी पर भडक़े सफाई कर्मचारी, नपा कार्यालय परिसर में धरना देकर किया प्रदर्शन
कलायत। कर्मचारियों की छटनी को लेकर डोर-टू-डोर कर्मचारियों ने नगरपालिका परिसर में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। और कर्मचारियों को सुचारू रूप से काम पर रखने की मांग की। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर रहे डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारियों ने बताया कि नए ठेकेदार को डोर-टू-डोर सफाई का टेंडर जारी किया गया है। ठेकेदार द्वारा सरकारी आदेशों की उल्लंघना कर पुराने कर्मचारी को हटाया जा रहा है जबकि सरकार द्वारा डोर-टू-डोर कर्मचारियों को नियमित रखने के निर्देश दिए गए हैं। ठेकेदारों द्वारा कर्मचारियों से उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर डोर-टू-डोर कर्मचारियों की छटनी की जाती है और काम पर नहीं रखा जाता है तो कर्मचारी मजबूरन हड़ताल पर जाने को  मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेवारी नपा प्रशासन की होगी।