प्रेसीडेंशियल रिट्रीट को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा

तेइस अप्रैल, से ‘प्रेसीडेंशियल रिट्रीट में आम लोग राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे।

प्रेसीडेंशियल रिट्रीट को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा

शिमला - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार मशोबराम में राष्ट्रपति निवास, जिसे पूर्व में ‘प्रेसीडेंशियल रिट्रीट’ कहा जाता था, आम जनता के लिए खोलने की आधिकारिक रूप से घोषणा की।

तेइस अप्रैल, से ‘प्रेसीडेंशियल रिट्रीट में आम लोग राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे।

राष्ट्रपति द्वारा आज अपने आधिकारिक निवास पर ‘एट होम’ का भी आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ‘एट होम’ में शामिल हुए।

प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक, विभिन्न बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक, प्रदेश पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी ‘एट होम’ समारोह में उपस्थित रहे।