भाजपा सरकार राहुल गाँधी के खिलाफ रोज नए षड्यंत्र रचने में लगी - कुमारी सैलजा

गरीब और मध्यम वर्ग की आवाज बने हैं राहुल गाँधी ये बात भाजपा को हजम नहीं हो रही - कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार राहुल गाँधी के खिलाफ रोज नए षड्यंत्र रचने में लगी - कुमारी सैलजा

यमुनानगर - भाजपा  सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश त्राहि-त्राहि कर रहा है। इस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। यमुनानगर के लाजपत नगर में "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान के तहत पूर्व उपमहापौर श्री रामपाल  व जिला महिला कांग्रेस महासचिव प्रिया रानी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एवम छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने शिरकत की।

उन्होंने कहा आज राहुल गाँधी पूरे जोर शोर से गरीब और मध्यम वर्ग की आवाज उठाने में लगे हुए और भाजपा सरकार उनको बेवजह की बातों में उलझाकर उनको चुप करवाना चाहती है उनके प्रश्नों का उत्तर सरकार के पास नहीं है उन्होंने कहा गरीब आदमी का स्टेट बैंक इंडिया और एल आई सी का पैसा अडानी की कंपनी में क्यों लगाया। इससे आज गरीब आदमी का नुकसान हुआ है प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने कहा काँग्रेस गरीब आदमी के लिए नीतियां बनाती थी भाजपा केवल बड़े उधोगपति घरानों के लिए लगी हुई है आप साफ तौर पर फर्क देख सकते हैं

इस दौरान हरियाणा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर जी, विधायक रेनू बाला, पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान, हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, कोर्डिनेटर जिला काँग्रेस एवं पूर्व चेयरमैन जिला परिषद यमुनानगर श्याम सुंदर बतरा, सेवा सिंह ससोली, हरपाल सूढ़ल , दिनेश डुमरा, रविंद्र सिंह बबलू, स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर महिला कांग्रेस मोनिका डुमरा, आकाश बतरा, मनप्रीत सिंह लवली,शोभिनी शर्मा, मीना रानी और भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।