बीजेपी-जेजेपी का टूटा गठबंधन! सीएम खट्टर ने दिया इस्तीफा! नायब सैनी नए सीएम?

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, आज की घटनाक्रम पर मैंने तीन महीने पहले सिरसा में रिएक्शन दे दिया था

बीजेपी-जेजेपी का टूटा गठबंधन! सीएम खट्टर ने दिया इस्तीफा! नायब सैनी नए सीएम?

चंडीगढ़ : हरियाणा में पांच साल पुराना भाजपा जजपा गठबंधन टूट गया है। मंगलवार को दिन चढ़ते ही प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां शुरू हुईं जो दोपहर होते होते एक सियासी भूचाल में बदल गई। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया।

गठबंधन टूटने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज की घटनाक्रम पर मैंने तीन महीने पहले सिरसा में रिएक्शन दे दिया था। मैंने प्रदेश वासियों को बता दिया था कि भाजपा-जजपा में समझौता तोडऩे का अघोषित समझौता हो गया है। और इस बार भाजपा के इशारे पर जजपा और इनेलो वाले कांग्रेस की वोट में सेंध मारने अलग से फिर आएंगे।

हरियाणा में थोड़ी देर में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। हरियाणा निवास में पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, तरुण चुघ और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला पहुंच चुके हैं। नई सरकार के शपथग्रहण से पहले कंवरपाल गुर्जर ने बयान दिया है कि मनोहर लाल ही मुख्यमंत्री रहेंगे। विधायक कृष्ण मिड्ढा ने भी कहा कि मनोहर लाल तीसरी बार शपथ लेंगे। दुष्यंत चौटाला अपने दिल्ली आवास पर अपने विधायकों के साथ रणनीति बना रहे हैं। 

भाजपा के दोनों पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपनी सरकारी गाडिय़ां लौटा दी हैं। इसके अलावा जजपा में भी टूट की खबर है। सूत्रों के अनुसार, जजपा विधायक देवेंद्र बबली भी भाजपा की बैठक में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है। चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और पूरी कैबिनेट का इस्तीफा सौंपा। अब दोपहर एक बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।