नड्डा और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खडग़े और प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रमेश बाबू ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज करायी

नड्डा और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज

बेंगलुरू : कर्नाटक कांग्रेस ने श्री राहुल गांधी सहित पार्टी नेताओं के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ शहर की पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खडग़े और प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रमेश बाबू ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज करायी है। कांग्रेस ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद के खिलाफ श्री गांधी का एनिमेटेड वीडियो जारी करने के लिए भी शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है।

मालवीय ने 17 जून को अपने आधिकारिक अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दावा किया गया था कि राहुल गांधी भारत के बाहर अपनी यात्राओं पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होते हैं। यह भी दावा करता है कि कांग्रेस और राहुल गांधी देश को तोड़ रहे हैं, खडग़े ने आरोप लगाया।