कर्नाटक में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा किया पार

शाम 1750 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में 123 सीटें मिल चुकी थीं जबकि बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत है। कांग्रेस को अन्य 13 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

कर्नाटक में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा किया पार

बेंगलुरु - कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है और बड़े बहुमत की ओर बढ़ रही है।

चुनाव आयोग की ओर से राज्य में शनिवार को हुई मतगणना के शाम 1750 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में 123 सीटें मिल चुकी थीं जबकि बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत है। कांग्रेस को अन्य 13 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को 58 सीटों पर जीत मिल मिली है और छह पर पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं।

जनता दल सेकुलर को 19 पर विजय मिली है और एक सीट पर उसे बढ़त है।