कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज-चौटाला

जिस पर कोई सफर नहीं करना चाहता। कांग्रेस पार्टी के पास लीडरशिप की कमी है। कांग्रेस के लगातार गिरते जनाधार के चलते पार्टी के बड़ी संख्या में बड़े नेता पार्टी को अलविदा कह चुके है

कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज-चौटाला

रादौर- कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है, जिस पर कोई सफर नहीं करना चाहता। कांग्रेस पार्टी के पास लीडरशिप की कमी है। कांग्रेस के लगातार गिरते जनाधार के चलते पार्टी के बड़ी संख्या में बड़े नेता पार्टी को अलविदा कह चुके है। यह शब्द जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने युवा जजपा नेता अंकित कांबोज के गांव कांजनू स्थित निवास पर पत्रकारों के समक्ष कहे। उन्होंने कहा कि जजपा पार्टी में कार्यकर्ताओं का विशेष मान सम्मान है। पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कर रही है। देश व प्रदेश में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व अन्य दलों का कोई जनाधार नहीं है। जजपा पार्टी ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया गया है। पार्टी ताऊ देवीलाल की नीतियों पर चलकर जनहित के कार्य कर रही है। पार्टी किसान, मजदूर व आम आदमी की आवाज को बुलंद कर रही है। पार्टी युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिलवाने के प्रयास कर रही है।