विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों नेता समर्थकों सहित 'आप' में शामिल

'आप' पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों नेता समर्थकों सहित 'आप' में शामिल

जालंधर - आम आदमी पार्टी (आप) की नीतियों से प्रभावित होकर शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 'आप' पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

पार्टी में शामिल होने वालों में हरद्वारी लाल यादव सहायक कमांडेंट (सेवानिवृत्त) बीएसएफ, डॉ जुगल किशोर पूर्व सीएमओ, रमेश, उपाध्यक्ष, पंजाब बहुजन मुक्ति पार्टी, संजय मंडल, उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जालंधर, एडवोकेट राहुल यादव, अध्यक्ष लीगल सेल समाजवादी पार्टी पंजाब, गौरव यादव विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी जालंधर (छावनी) प्रभारी, संजय कुमार निर्वाचन क्षेत्र जालंधर उत्तरी समाजवादी पार्टी, सतनाम सिंह ढिल्लों निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी जालंधर (सेंट्रल) समाजवादी पार्टी, प्रभाकर, ब्लॉक अध्यक्ष जालंधर (पश्चिम) समाजवादी पार्टी, राहुल गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष जालंधर (पश्चिम) समाजवादी पार्टी, शांकी यादव ब्लॉक अध्यक्ष जालंधर (उत्तरी) समाजवादी पार्टी, अजय यादव ब्लॉक अध्यक्ष जालंधर (सेंट्रल) समाजवादी पार्टी और शिवम यादव युवा अध्यक्ष पंजाब समाजवादी पार्टी और कई अन्य नेता शामिल हैं।

इस अवसर पर पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने दावा किया कि जालंधर उपचुनाव में 'आप' उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और आप सरकार के दिल्ली और पंजाब के कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार 'आप' में शामिल हो रहे हैं।

इसी प्रकार नकोदर में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने रंजीत सिंह चीमा (चेयरमैन, जल आपूर्ति विभाग), जगतार सिंह (किसान विंग अध्यक्ष) और हलका विधायक इंद्रजीत कौर मान, दर्शन सिंह टाहली(जिला परिषद उपाध्यक्ष) के साथ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी जालंधर लोकसभा चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किए गए कार्यों से पंजाब के लोग बहुत खुश हैं। जो गारंटियां दी गई थी उन्हें एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मोहित और भाजपा नेता निक्का खान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।