पुणे में चोरों का गिरोह गिरफ्तार

उनके पास से 1.22 करोड़ रुपये के कीमती सामान और अन्य सामान बरामद किया

पुणे में चोरों का गिरोह गिरफ्तार

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में स्थानीय अपराध शाखा ने शहर और इसके आसपास के इलाकों में डकैती और चोरियां करने के आरोप में एक गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.22 करोड़ रुपये के कीमती सामान और अन्य सामान बरामद किया हैं।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राम नाथ पोकले ने रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में गिरोह की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 12 अन्य सदस्यों के साथ अजय सिंह अर्जुन सिंह दुधानी (23) को गिरफ्तार किया गया
है। हालांकि, इनके अन्य पांच साथी अभी भी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उनके पास से 1.5 किलो सोने के आभूषण, एक किलो चांदी, छह कारें और चार दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। गिरोह का सरगना तिलक सिंह टाक है और उसके खिलाफ 37 मामले दर्ज हैं।