हरियाणा: नूंह में ओवरलोड स्टॉक-ट्रॉली पर प्रतिबंध, चार-चार तीर्थयात्रियों पर हमले

पुलिस ने बताया कि यह घटना नीमका गांव के पास हुयी

हरियाणा: नूंह में ओवरलोड स्टॉक-ट्रॉली पर प्रतिबंध, चार-चार तीर्थयात्रियों पर हमले

हरियाणा :  नूंह जिले में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोकने पर कुछ ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और तीन मुख्य आरक्षक कथित तौर पर घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना नीमका गांव के पास हुयी, जिसमें पथराव किया गया और इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि हमले की

जानकारी मिलने के बाद पुलिस की दूसरी टीम गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच की जा रही है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।