जापान ने रूस की संस्थाओं को निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

यह जानकारी जापानी सरकार की वेबसाइट पर जारी एक बुलेटिन से प्राप्त हुई

जापान ने रूस की संस्थाओं को निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

टोक्यो : जापान ने यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के खिलाफ रूस पर लगाए गए नये प्रतिबंध पैकेज के अंतर्गत सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए रूसी संघीय सेवा, उन्नत अनुसंधान परियोजनाओं के लिए रूसी फाउंडेशन एवं अन्य संस्थाओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है। यह जानकारी शुक्रवार को जापानी सरकार की वेबसाइट पर जारी एक बुलेटिन से प्राप्त हुई।

जापान द्वारा रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों की सूची में रूसी वैज्ञानिक-विनिर्माण परिसर टेक्नोलॉजिकल सेंटर, रूसी विज्ञान अकादमी प्रणाली विश्लेषण का वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान और रूसी कंपनी पैपिलोन- कई देशों में बायोमेट्रिक और बैलिस्टिक पहचान प्रणालियों का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता और साथ ही रूस में रक्षा उद्योग एवं अनुसंधान केंद्रों के लिए नियंत्रण प्रणाली, भी शामिल हैं।